खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला ढोंढरा में पदस्थ शिक्षक एलबी जाकिर खान को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर देवेश कुमार धुव द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
सम्बन्धित शिक्षक के संबंध में प्राप्त शिकायत स्कूल में हस्ताक्षर उपरांत शाला से नदारद रहना, अध्यापन कार्य नियमित नहीं करने, दैनंदनी संधारण नहीं करने व मद्यपान कर संस्था में उपस्थित रहते हुए कार्यरत सहकर्मियों व छात्रों के समक्ष आदर्श आचरण प्रस्तुत नहीं किए जाने की पुष्टि कोंटा बीईओ के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में हुई है। जाकिर खान शिक्षक एलबी शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला ढोंढरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोंटा होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

