खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। किरोड़ीमल नगर निवासी वरुण सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि सीएमओ रामायण पाण्डेय मकान के व्यावसायिक अनुमति देने के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर ही कल देर रात कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता जब रिश्वत के रुपए देने सीएमओ के पास पहुंचा उसी बखत एसीबी की टीम भी पहुंच गई और सीएमओ रामायण पाण्डेय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आपको बताना चाहेंगे की रामायण पांडे के ऊपर पहले भी कई प्रकार के आरोप लगाते रहे हैं। सैकड़ो शिकायत होने के बावजूद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। कई बार इनके खिलाफ जांच हुई पर जांच दल और जांच को भी उन्होंने प्रभावित कर अपने आप को बचा लिया था। इस बार रंगे हाथों ऐसी भी नहीं रिश्वत लेते उन्हें पकड़ा है और गिरफ्तार कर लिया है। नगर पंचायत के सभी पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यवाही से काफी खुश नजर आए सभी ने एसीबी की कार्यवाही की सराहना की। अब आगे भविष्य में देखना लाजमी होगा कि उन पर किस प्रकार की कार्रवाई और क्या सजा मिलती है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

