खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को रायपुर में कोविड के 3 और नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले पिछले 3 दिनों में 7 नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए थे। कुल मिलाकर अब रायपुर जिले कोविड के 13 एक्टिव मरीज हैं। इनमें एक मरीज को निजी हॉस्पिटल में किया गया है वही बाकी 12 को होम क्वारंटाइन किया गया है।
CMHO मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 15 केस कोविड के आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। सभी केस में माइल्ड सिचुएशन है। सीवियर कोविड किसी भी मरीज में नहीं देखा गया। सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारंटाइन ही किया गया है साथ ही जरूरी एहतियात बरतने सावधान किया गया है।
CMHO चौधरी ने बताया कि जितने भी मरीज सामने आए है उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है लेकिन यह साफ है कि वे कही न कही बाहर से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में जरूर आए होंगे। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी बुखार जैसे आम लक्षण भी दिखते है तो उन्हें जल्द चेक अप करना चाहिए। हालाकि इस कोविड के लक्षण बहुत ही माइल्ड है लेकिन उन्होंने लक्षण दिखने पर घर पर रहने और सार्वजनिक स्थल पर ना जाने की सलाह दी है।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


