खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सुशासन तिहार के सफल आयोजन के पश्चात् आज से पुनः जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम का आज कलेक्टर कार्यालय स्थित दृष्टि सभा कक्ष में आयोजन किया गया। इस जनदर्शन की अध्यक्षता अपर कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी ने की।
जनदर्शन में जिले के दूरदराज अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत कीं। आज के जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना, आधार व राशन कार्ड संबंधी दिक्कतें, तथा जल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जुड़े मामले सम्मिलित थे।
अपर कलेक्टर डॉ. बाजपेयी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, वहीं गंभीर प्रकृति के मामलों को टी.एल. पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय आवेदनों में तहसील बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 13 ग्राम सिंघौरी निवासी श्रीमती लक्षनी वर्मा द्वारा अवैध बेजा कब्जा हटाने, ग्राम अमोरा निवासी रानीबाई द्वारा गली भराव और आम गली से अतिक्रमण हटाने, तथा तहसील दाढ़ी के ग्राम घोरेघाट निवासी शंभू सत्यम द्वारा बैंक कर्ज नीलाम होने के बावजूद वसूली की शिकायत प्रस्तुत की गई। इसके अलावा निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन इत्यादि से संबंधित मांगें भी नागरिकों द्वारा रखी गईं।
डॉ. बाजपेयी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
- डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
- मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: प्रशासनिक अधिकारियों, होटल कारोबारी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 9 फर्मों पर शिकंजा
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश



