खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालीक राहत उपाय के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में तहसील कार्यालयों में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्षों से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। कलेक्टर ने अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी मो. न. 9827986654 को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्यूटी लगाई है।
इसी तरह तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुंगेली के लिए प्रभारी तहसीलदार कुणाल पाण्डेय मो. नं. 8103537727, पथरिया के लिए तहसीलदार छाया अग्रवाल मो.न. 9584756761, लोरमी के लिए तहसीलदार शेखर पटेल मो. न. 7999582081, जरहागांव के लिए तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार मो. नं. 7987417595, लालपुर थाना के लिए तहसीलदार महेत्तर प्रसाद कौशिक मो. न. 9893120779 और सरगांव के लिए तहसीलदार अतुल वैष्णव मो. न. 7000730700 को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


