खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने ऐसी साजिश रची कि उसने अपने पति की ही युवती से शादी करवा दी। उसने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। साल भर तक युवती को कुछ समझ नहीं आया। जब सच्चाई सामने आई तो वह हैरान रह गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला और उसके पति का षडयंत्र सामने आया, तब युवती ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने बताया कि शादी के करीब 11 महीने के बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला।
महिला ने बताया कि उसे शादी करनी थी, जिसके लिए लड़का ढूंढ रही थी। अमेरी में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला चित्रा चौधरी ने उसे तीन-चार लड़कों का प्रोफाइल भेजा, जो पसंद नहीं आया, जिसके बाद उसने हरियाणा के सिरसा के भारूखेड़ा निवासी संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा, जिसे उसने नवोदय विद्यालय का टीचर बताया। साथ ही उसका मूल निवास मुंगेली के पठारीकापा के होने की जानकारी दी। युवती ने इस रिश्ते को उसने पसंद कर लिया और शादी कर ली थी।
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। 2 दिनों तक महिला चित्रा कुमारी और उसका पति संजय सिंह फरार थे। रविवार को पुलिस ने अमेरी स्थित उनके निवास में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


