खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पिछले 6 दिन में बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। रविवार को कुछ जिलों में ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


