खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि, अभी तक गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि छावनी के आदर्श नगर कैंप में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस अभी-अभी मौके पर उपस्थित हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तस्दीक के उपरांत ही अलग से जानकारी दी जा सकेगी। गोली चलने के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


