खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोल इंडिया में 2 लाख से अधिक कर्मचारियों पर अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। स्काई ब्लू शर्ट व नेवी कलर का पेंट पहन कर ही ऑफिस आ सकेंगे, इसी प्रकार महिला कर्मियों को मैरून साड़ी सूट विथ ब्लैक सलवार सूट या शर्ट पहनना होगा। आदेश की नाफरमानी पर न केवल एब्सेंट लगेगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी, प्रबंधन बकायदा ड्रेस के लिए राशि भी देगा। यह निर्णय अपेक्स जेसीसी कमेटी की कोलकाता में हुई बैठक में लिया गया है। इस मीटिंग में प्रबंधन व मान्यता प्राप्त यूनियंस के मेंबर शामिल रहे। अब शीघ्र ही एसईसीएल में भी ड्रेस कोड दिखेगा।
भारत सरकार के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड में कर्मियों के ऑफिस आने की ड्रेस तय कर दी गई है। कोई भी कुछ भी ड्रेस पहन कर नहीं आ पायेगा। जो डेकोरम तय किया गया है, उसी के अनुरूप कपड़े पहनना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकरूपता के उद्देश्य को सामने रखते हुए यह तय किया गया है। कोल इंडिया में फिलहाल 2 लाख 19 हजार 951 कर्मचारी कार्यरत है। इनके लिए ड्रेस कोड के अनुसार कपड़ा खरीदने में 2 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। बताया जाता है कि उच्च प्रबंधन में पहले से ही मीटिंग्स आदि को लेकर मानक तय किये जा चुके हैं।
रेपुटेटेड कंपनी के कपड़े ही पहन सकेंगे
कोल इंडिया की अपेक्स जेसीसी कमेटी की बैठक में खर्च और सुविधा के साथ ही यह तय किया गया है कि रेपुटेटेड कम्पनी के कपड़े खरीद कर ही ड्रेस सिलवाएं, इसमे रेमंड्स, ब्लैक बेरी, लुई फिलिप्स, वर्धमान, अरविंद टेक्सटाइल, रामराज कॉटन शामिल है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


