खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में फरार चल रहे आरोपी विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विजय भाटिया को एक दिन के रिमांड पर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी। लेकिन रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा EOW/ACB की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों व सप्लायर से बड़े पैमाने पर कमीशन की उगाही से अवैध लाभ प्रदान कर शासन को राजस्व की भारी पैमाने में क्षति पहुंचाने के मामले में विजय भाटिया की प्रमुख आरोपी है। फरार चल रहे विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया।
विजय भाटिया की गिरफ्तारी के साथ-साथ आज ईओडब्ल्यू ने इनके निवास एवं फर्मों के साथ ही साथ इनसे जुडे इनके सहयोगियों के भिलाई एवं दुर्ग के 8 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


