खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, महिला दलाल कंडोम और कैश के साथ पकड़ी गई है, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। मुखबिर से सूचना मिला था कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार कर धनापार्जन रहे हैं।
जिस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर गवाहों एवं संपूर्ण विवेचना कीट के नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया, पांईटर को जवाबदारी देते हुए समझाइश देकर उनके सहमति बाद पांईटर को 1500 देकर इटालिया हाउस भाठागांव में जाकर देव व्यापार में सम्मिलित दलाल एवं महिलाओं की आपत्तिजनक क्रियाकलाप की जानकारी व मोबाइल में मिस कॉल करके इशारे करने कहा गया।
पांईटर के इशारे पर पांईटर के घुसे हुए घर को घेराबंदी करते हुए दरवाजा खोलकर अंदर गए जहां पर पांईटर के अलावा अन्य चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम रुषा खरे सारंगढ़ बिलाईगढ़ , धनेश्वरी मरकाम ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा, बिंदिया सिधार बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा, सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ म्र 37 वर्ष निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर बताया।
महिला स्टाफ की उपस्थिति में रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल ₹1500तथा रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर समक्ष गवाह के जब्त किया गया अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरें काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी।
आरोपी डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को दिनांक 31.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


