खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए। रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था।
मंत्री टंकराम वर्मा ने चलाई साइकिल
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही है। 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है, चूंकि आज रविवार है इसलिए राजधानी में आज साइकिल दिवस मनाया जा रहा है।
साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ : विधायक गुरु खुशवंत साहेब
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। जब व्यक्ति फिट होता है तो वह अपने कार्यों में पूरी एकाग्रता और ऊर्जा के साथ जुड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में साइकिल चलाना जरूरी है क्योंकि यह हमें फिट रखता है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


