खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए आज मंगलवार दोपहर 1 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री वन मंत्री केदार कश्यप एवं भाजप प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे।
दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, चित्रकाेट विधायक चैतराम अटामी, चित्रकूट विधायक विनायक गाेयल, पूर्व सांसद सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जगदलपुर विधायक संताेष बाफना, पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, भाजपा बस्तर जिला रूप सिंह मांडवी सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, इस दाैरान बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किय। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कुछ देर रूकने के बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीधे दसराहा पसार के लोकार्पण के लिए पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री दसराहा पसरा का अवलाेकन कर रहे हैं। बस्तर दसराहा पसार के लोकार्पण के बाद सीधे वे बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण कायर्क्रम में शामिल हाेंगे, इसके बाद वे बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियाें के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद राजनादगांव के अपने नियत कार्यक्रम के लिए रवाना हाे जायेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

