खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बार एक पखवाड़ा पहले ही मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और आंधी तूफ़ान के हालत रहे। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश थमने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक किसी भी जिले में अलर्ट की स्थिति नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों में, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर वर्षा गतिविधि दर्ज की गई तथा मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण, 29 मई को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना थी लेकिन 30 मई यानि आज से पूरे प्रदेश में वर्षा में कमी आने की संभावना है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


