खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुरक्षाबलों के हाथों बीते गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से कुख्यात नक्सली कुंजम हिडमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से AK-47 भी बरामद किया। इसके आलावा गोला बारूद, चाकू, एक छोटी कुल्हाड़ी, वॉकी टॉकी जैसी अन्य कई सामान मिले। कुंजम हिडमा के गिरफ्तार होने पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दक्षिण बस्तर में हिड़मा, हिड़मे बड़ा सामान्य नाम है। हिड़मा का नाम अलग-अलग घटनाओं में जोड़ा गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, ओडिशा सीमा पर हिड़मा पकड़ा गया, यह बड़ी उपलब्धि है। जवानों की ये एक बड़ी उपलब्धि है। 2026 का संकल्प सफल होकर रहेगा।
नक्सलियों द्वारा 5 हजार किलो बारूद चुराए जाने के मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में माइंस वालों से अनौपचारिक चर्चा की गई है। वैकल्पिक उपाय उपयोग करने कहा गया है। कानूनी प्रावधान पर चिंता हो रही है। नक्सली 5 हजार किलो बारूद झारखंड क्षेत्र ले गए यह पता चला हा। गृहमंत्री ने कहा कि, ज्यादा दूर तक नक्सली इसे नहीं ले जा पाएंगे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


