खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के थाना कोण्डागांव में प्रार्थी प्रकाश नारायण सिंह उपस्थित होकर 7 अक्टूबर काे लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके फेस बुक एकाउण्ट प्रकाश सिंग में अक्षय कुमार आईपीएस के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसे उसकेे द्वारा एक्सेप्ट किया गया था। अक्षय कुमार आईपीएस के फेसबुक एकाउण्ट से 3 अक्टूबर काे मैसेज आया कि उसका दोस्त आशीष कुमार जो सीआरपीएफ 188 बटालियन कोण्डागांव में पदस्थ है, उनका स्थानांतरण जम्मू कश्मीर हो जाने से पुराने घर के सामान को बेचना चाहता है। आप अपना मोबाईल नंबर दो तुम्हे आशीष कुमार का नंबर दे रहा हूं तुम उसे बात कर लेना, जिसके बाद उसके द्वारा एक मोबाईल नम्बर मैसेज किया उसके नंबर को प्रार्थी द्वारा व्हाटसअप में चेक करने पर उसमें पुलिस का वर्दी पहना हुआ और नाम आशीष कुमार सीआरपीएफ लिखा हुआ था। चूकि फर्जी फेसबुक आईडी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के नाम से बनाया गया था तथा फोटो भी पुलिस अधीक्षक का अपलोड किया गया था। प्रार्थी से अपने समान खरीदने के बदले में पैसा जमा करवाया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 318-4 बीएनएस, 66-बी आईटी एक्ट पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया। विवेचना के दाैरान फर्जी फेसबुक आईडी के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र कर थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित कर नुंह हरियाणा के लिये रवाना किया गया, आरोपी के संभावित ग्राम नागला देवला जाकर पूछताछ करने पर संदेही आरोपी के द्वारा अपना लोकेशन लगातार बदली किया जा रहा था।
आस-पास रेकी कर आरोपियों को चिन्हांकित किया गया था रेड कार्यवाही में 2 आरोपियों अरमान खान पिता साहिद खान उम्र 20 वर्ष एवं मोहम्मद सादिक पिता वाहिद उम्र 19 वर्ष दाेनाे निवासी देवला नगली पुलिस चौकी जयसिंहपुर थाना नुंह जिला नुंह हरियाण को पकड़कर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से जिस मोबाईल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव का फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया था जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय , उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल प्रधान आरक्षक अषोक मरकाम, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं सायबर सेल से लूमन सिंह भण्डारी, बीजू यादव का योगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

