खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर । जिले में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व क्लासमेट ने छात्रा का अपहरण करने के बाद अपने 5 साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि जंगल में दुष्कर्म के बाद छात्रा की बुरी तरह से पिटाई किया गया। छात्रा के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर आरोपी भाग निकले।
इधर संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने सूरजपुर में हुई शर्मनाक घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने वाले को 50,000 रुपये और एनकाउंटर करने वाले को 1 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
दीवान ने कहा कि जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
संयुक्त पुलिस परिवार 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा। दीवान ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर आंच आएगी तो वे शांत नहीं बैठेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

