खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सादगी भरा अंदाज़ आज उस समय देखने को मिला, जब वे रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए सिमगा में एक साधारण ढाबे पर रुके और आम नागरिकों के साथ बैठकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया।
मुख्यमंत्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा- बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बांटा। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई।
सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है। भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं। उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं, बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है।
Trending
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


