खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। दिनांक 19 मई 2025 को प्रार्थी अवधेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वन चेतना केन्द्र सकरी में आयोजित शादी की पार्टी के दौरान फोटो खिंचवाने के लिए जाने के दौरान उसने अपना बैग रिसेप्शन के पास कुर्सी पर रखा था, जिसमें नगदी, एटीएम, चेक और चाबी जैसे जरूरी सामान थे।
थोड़ी देर बाद लौटने पर बैग गायब था।पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कार्य जिसके बाद सकरी पुलिस को विवेचना के दरमियान मुखबिर की सूचना पर रोहित सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी अक्षय सूर्या और दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चारों के कब्जे से चोरी गया बैग, नगदी 1900 रुपये, गिफ्ट लिफाफा और चाबी का गुच्छा बरामद किया गया। एक अन्य बालक की तलाश जारी है पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार



