खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव आज बेमेतरा के ग्राम जेवरी में सुशासन तिहार-2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह समाधान शिविर क्लस्टर जेवरी सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री साव ने सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांव, गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारी सरकार में विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बेहतरी और तरक्की के लिए विष्णुदेव साय सरकार में काम जारी है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव सरकार पूरा कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए। अभी सर्वेक्षण जारी है। हर गरीब को पक्का आवास मिलेगा यह मोदी की गारंटी को हमारी सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौंपी। हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदना’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र, किसानों को स्प्रे मशीन भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया,गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक किट का वितरण किया।
गौरव पथ, सीसी सड़क और मुक्तिधाम निर्माण के लिए 70 लाख की घोषणाएं
समाधान शिविर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। ग्राम पंचायत जेवरी और बैजलपुर में गौरव पथ के लिए 10-10 लाख रुपये, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये, तथा तीन ग्राम पंचायतों-फरी, खिलोरा और अमोरा में सीसी सड़क निर्माण हेतु कुल 8 लाख रुपये की घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख, डुंडा में 2 लाख, एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 12 लाख रुपये की घोषणा की गई।
शुरुआत में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि बीते 8 से 11 अप्रैल 2025 के बीच जिलेभर में समाधान पेटियों एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.40 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1.37 लाख आवेदन समस्याओं और मांगों से संबंधित थे। लगभग 3,000 आवेदन शिकायतों से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि अब तक 97 फीसदी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है, शेष प्रक्रियाधीन हैं।
क्लस्टर जेवरी के 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन समाधान प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए शिविर में उपस्थित हुए। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आवेदन निराकरण और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस क्लस्टर में 2912 विभिन्न समस्याओं, मांग व शिकायत संबंधी आए। जिनका गुणवत्तापूर्ण निराकार किया गया।
समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष बेमेतरा अवधेश चंदेल, अध्यक्ष जनपद बेमेतरा हेमा दिवाकर, राजेंद्र शर्मा, पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर को विधायक दीपेश साहू ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धि गिनाई। शिविर आयोजन हेतु जिला प्रशासन को बधाई दी। मंच संचालन सुषमा शर्मा ने किया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार



