खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में कार्यरत निर्माण श्रमिकों को राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए अब डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली के तहत राशि वितरित की जाएगी। श्रम पदाधिकारी कार्यालय, बेमेतरा द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि श्रमिकों के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जानी है ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर और सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के निर्देशानुसार संचालित निर्माण श्रमिक योजनाओं में मिलने वाली आर्थिक सहायता अब आधार लिंक बैंक खातों के माध्यम से दी जाएगी। निर्माण श्रमिकों को समय पर लाभ मिल सके इसके लिए आधार लिंक की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। श्रम विभाग द्वारा जनहित में की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचे और बीच में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार



