खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले की तुमगांव थाना क्षेत्र में हथौड़ी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया है फरार आरोपी की तुम गांव पुलिस तलाश कर रही है घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी को तुम गांव पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना पास के सीसी टीवी में कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मई की सुबह 10:45 को शिव कुमार सोनवानी गौतम ट्रेडर्स के पास एक कुर्सी पर बैठ था। जहां पर पहले से आरोपी रूपेश कुमार बंजारे और वीरू खड़े थे और आपस में बात चित कर रहे थे। इधर कुर्सी पर बैठे शिव कुमार सोनवानी मोबाइल में कुछ देख रहा था तभी अचानक रूपेश कुमार बंजारे ने अपने कमर में छुपा कर रखा हथौड़ी से शिव कुमार सोनवानी पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर रुपेश को दबोच लिया और तत्काल मामले की सूचना तुमगांव पुलिस को देखकर गंभीर रूप से घायल शिव कुमार सोनवानी को नजदीक के साइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां गौतम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
शिव कुमार सोनवानी के परिजनों का कहना है कि आरोपी रूपेश बंजारे को पुलिस थाने से छोड़ दिया गया है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास


