Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    August 21, 2026

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
    • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
    • केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
    • सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, ​शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सावित्री और सत्यवान की इस कथा के बगैर अधूरी है वट सावित्री व्रत की पूजा
    धर्म आध्यात्म

    सावित्री और सत्यवान की इस कथा के बगैर अधूरी है वट सावित्री व्रत की पूजा

    adminBy adminMay 26, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल वट सावित्री का व्रत सोमवार 26 मई 2025 को रखा जाएगा। इसी तिथि पर सोमवती अमावस्या भी रहेगी।
    धार्मिक मान्यता है कि, वट सावित्री व्रत के प्रभाव से ही सावित्री यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थे। तब से ही इस व्रत की शुरुआत भी मानी जाती है। वट यानी बरगद वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के मृत पति सत्यवान के प्राण वापिस कर दिए थे। यही कारण है कि इस दिन महिलाएं बरगद वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर पूजा-पाठ करती हैं, पेड़ की परिक्रमा करती है और कच्चा सूत बांधती है। इसी के साथ महिलाएं वट सावित्री व्रत की कथा सुनती और सुनाती हैं। इस व्रत कथा के बिना वट सावित्री की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजा में आप भी यह कथा जरूर पढ़ें या इसका श्रवण करें।
    वट सावित्री व्रत कथा
    वट सावित्री से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, राजर्षि अश्वपति की एक कन्या थी, जिसका नाम सावित्री था। सावित्री का विवाह वनवासी राजा द्यमत्सेन के पुत्र सत्यवान से तय हुआ। नारद जी ने सावित्री को बता दिया कि सत्यवान अल्पायु है, लेकिन सावित्री विवाह का निर्णय कर चुकी थी और सच जानने के बाद भी उसने अपना निर्णय नहीं बदला। सावित्री ने समस्त राज वैभव का त्याग कर सत्यवान से विवाह किया। विवाह के बाद सावित्री सत्यवान और अपने सास-ससुर के साथ एक वन में रहने लगी।
    एक बार सत्यवान लड़कियां काटने के लिए जंगल गया हुआ था। तभी अचानक वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे पति को लिटाया। ठीक उसी समय यमराज सत्यवान के प्राण लेने पहुंच गए। जैसे ही यमराज सत्यवान को लेकर जाने लगे, सावित्री भी यमराज के पीछे-पीछे जाने लगी। यमराज ने कहा- हे पतिव्रता नारी! पृथ्वी पर तुम्हारा साथ अपने पति के साथ यहीं तक था तुम अब वापस लौट जाओ। लेकिन सावित्री नहीं मानी और उसने यमराज से कहा कि जहां मेरे पति रहेंगे मुझे भी वही रहना है और यही मेरा पत्नी धर्म है। यमराज के बहुत मना करने पर भी सावित्री नहीं मानी।
    अंत में यमराज ने सावित्री से कहा कि मैं तुम्हारे पति के प्राण वापिस तो नहीं कर सकता लेकिन तुम मुझसे तीन वरदान मांग सकती हो। तीनों वरदानों में सावित्री ने पहले वरदान में अपने नेत्रहीन सास-ससुर की नेत्र ज्योति मांगी, दूसरे वरदान में उनका खोया राजपाट मांगा और तीसरे वरदान में उसने 100 पुत्रों की मां बनने का वर मांग लिया। तीनों वरदान सुनने के बाद यमराज ने ‘तथास्तु’ कह दिया और सत्यवान को लेकर आगे बढ़ने लगे।
    तभी सावित्री ने यमराज को रोकते हुआ कहा, प्रभु मैं एक पतिव्रता पत्नी हूं और आपने मुझे 100 पुत्रों की मां होने का आशीर्वाद दिया है। यह सुनकर यमराज को आखिरकार सत्यवान के प्राण वापस करने पड़े। सावित्री तुरंत दौड़कर वट वृक्ष के पास गई, जहां उसके पति का मृत शरीर पड़ा था। यमराज के आशीर्वाद से सत्यवान अब जीवित हो गए थे।
    इस तरह पतिव्रता, साहसी और गुणी सावित्री ने न केवल अपने मृत पति सत्यवान को पुनः जीवित कराया बल्कि सास-ससुर की नेत्र ज्योति और ससुराल वालों का खोया राजपाट भी फिर से वापिस मांग लिया। इसलिए कहा जाता है कि, वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम

    August 19, 2026

    23 और 24 अगस्त दो दिन सावन पुत्रदा एकादशी, किस दिन रखें व्रत? पंचांग से जानें सही तारीख, मुहूर्त, पारण समय

    August 18, 2026

    सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    By Khabar WorldAugust 21, 20262

    *स्वतंत्रता संग्राम, ‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा रही मुख्य आकर्षण का…

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    August 21, 2026

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

    August 21, 2026

    सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़

    August 21, 2026

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

    August 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.