खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के मां दुर्गा मंदिर शांति नगर वार्ड में आज सर्व हिंदू समाज बस्तर संभाग द्वारा आयोजित बैठक में नई कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी महेंद्रकांत संघाणी द्वारा की गई । सर्व हिंदू समाज के पूर्व के बैठक में अध्यक्ष पद हेतु धर्मचंद शर्मा एवं सचिव पद के लिए रंजीत पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, और इस बैठक में प्रबंध कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई । इस दाैरान बड़ी संख्या में सनातनी बंधुगण मातृ शक्ति उपस्थित रहे। बैठक में माैजूद सर्व हिंदू समाज सभी सदस्याें ने हिंदू समाजाें के हित में सर्व हिंदू समाज काे उत्तराेत्तर अग्रसर करने नई कार्यसमिति के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
निर्वाचन अधिकारी महेंद्रकांत संघाणी ने सर्व हिंदू समाज नई कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर इसकी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यसमिति में संरक्षक मंडल में महेंद्र कांत संघाणी, अशोक अरोरा, वी बालकृष्ण, दशरथ कश्यप, शारदा प्रसाद सिंग, जगत सिंह ठाकुर के संरक्षण में सर्व हिंदू समाज के संचालन हेतु अध्यक्ष धर्मचंद शर्मा, सचिव रंजीत पांडेय, उपाध्यक्ष जे पी सिंह, सुदर्शन पाणिग्रही, योगेश सिंग ठाकुर, सह सचिव सुनील दास, निर्मल यादव, मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव नारायण चांडक, सह कोषाध्यक्ष तेजपाल जसवाल, सुंदर भोजवानी, कार्यकारिणी सदस्याें में वीएम. दूधी, मनोरंजन राय, वी वासुदेव, कौशिक शुक्ला, सुनील गिरधर, किशोर जाधव, जेके. पाराशर, नीलकंठ पांडे, सोन साय कश्यप, हेमंत साहू काे जिम्मेदारी साैंपी गई है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

