खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, रजिस्ट्री की नई 10 व्यवस्थाओं को लेकर तहसील कार्यालयों में जानकारी प्रदर्शित करने के आदेश दिए, ताकि आमजन जागरूक हो सकें। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम को स्कूलों व शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने को कहा। साथ ही जेल परिसरों और अस्पतालों में तीन नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी को शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत सुदूर व संवेदनशील क्षेत्रों से ब्लॉक व जिला मुख्यालयों तक नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य नागरिकों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने माओवाद प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का सौ प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया।
बैठक के बाद कलेक्टर ने जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने आवास, स्वरोजगार व ऋण जैसी समस्याओं को रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दाैरान डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

