खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस बाइक से लौटने के दाैरान आज बुधवार काे हुए हादसे में बिजली की टूट कर गिर तार की चपेट में आने से बिजली की तार के करंट से दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, रास्ते में टूटकर बिजली का गिरा तार बाइक में फंस गया, बिजली के तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है।
वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है। जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड़ उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

