खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। युद्ध के दौरान, पूर्व बाद एवं आपदा बचाव कार्य हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन (भर्ती) प्रक्रिया जारी है । देश भक्ति का सुअवसर जगदलपुर शहर को सिविल डिफेंस जिले में शामिल किया गया है । इच्छुक अभ्यर्थी नगर सेना कार्यालय हाटकचोरा से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है या फिर MY Bharat dh fyad https://mybharat.gov के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
नागरिक सुरक्षा सेवा पूर्ण रूप से नि:शुल्क सेवा है, किसी प्रकार का कोई शुल्क दिया, लिया नहीं जावेगा। इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र भरने के पश्चात् एक दिवस (लगभग 4 घण्टे) का प्रशिक्षण दिया जाकर प्रमाण पत्र दिया जावेगा । सिविल डिफेंस स्वयंसेवी नामांकन करने हेतु अभ्यर्थियों के लिए निम्न अर्हताए होना अनिवार्य है । जिले का मूल निवासी, दो रंगीन फोटो, 18 वर्ष से कम 50 वर्ष से अधिक न हो, शिक्षा 10वीं उत्तीर्ण और शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य हो।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

