खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से जगरगुण्डा के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल एवं कैम्प बेदरे से एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन, नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गोंदल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम गाेंदपल्ली की घेराबंदी कर 1 फरार नामजद इनामी महिला नक्सली मिड़ियम बुधरी पति मिड़ियम मल्ला उर्फ कूटा (डीकेएमएस अध्यक्षा इनामी 2 लाख) उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गोंदपल्ली सोढ़ीपारा थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नक्सल ग्राम गोंदपल्ली के ग्रामीणों की बैठक लेकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीट कर गले में रस्सी से गला घोटकर हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रही है।
घटना के संबंध में पूर्व से थाना जरगुण्डा में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 190, 191(2), 140, 103 (1) भारतीय न्याय संहिता, 25 आर्म्स एक्ट, 38, 39, 16 (क) विधि विरूद्ध क्रिया कलाप अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में कार्यवाही के उपरांत विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

