खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सगे भाई ने अपनी 19 वर्ष की बहन के साथ बलात्कार कर शर्मसार करने वाली घटना काे अंजाम देकर पवित्र रिश्ते काे कलंकित करने वाला मामला समने आया है।
पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 वर्ष से उसका भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है, पीड़िता इस दौरान गभर्वती भी हो गई, आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी, फिर जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, गांव वाले आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। क्षेत्र में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि ऐसे दरिंदों पर न्यायालय को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य करने की हिम्मत न कर सके।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था, इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । उसे पूछताछ के बाद कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

