खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रामनारायण वस्त्रकार और उसकी पत्नी सुनिता वस्त्रकार को गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा लोगों को लुभावने प्रलोभन देकर धोखे से पैसा लेते थे और उसे शेयर ट्रेडिंग मे डालकर उन्हे अधिक ब्याज देते थे। बाद में धीरे धीरे जब लोगों का विश्वास हो जाता था तब आरोपी उनके पैसे वापस नही करता था। आरोपियों द्वारा अगल-अलग किस्तों में पैसा दुगना करने का प्रलोभन देकर अलग अलग लोगो से कुल 1,02,54,000 रुपए लिए जाने की सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में चौकी नैला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कस्यप एवं DSP कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में पूछताछ करने पर अलग-अलग लोगो से लुभावने प्रलोभन देकर पैसा दुगुना करने का लालच देकर रकम लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किये जाने से आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

