खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हर दूसरे दिन बारिश हो रही है, तो कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बात की जाए राजधानी रायपुर की तो रायपुर में शनिवार देर रात जमकर बारिश हुई। रविवार को भी सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना था, लेकिन शाम होते तक फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। इतना ही आज तेज आंधी के साथ जमकर बारिश बह हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।इतना ही नहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर में आंधी-तूफान-बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है। मौंसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

