खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। युवक ने रायपुर की महिला से रेप किया। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। बड़े साहब से मिलवाने की बात कहकर महिला को वह जंगल की ओर ले गया। फिर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। मामले की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर की 30 वर्षीय शादीशुदा महिला को नौकरी की जरूरत थी। इंस्टाग्राम पर जाॅब के लिए विज्ञापन आने पर उसने दिए हुए नंबर पर काॅल किया। युवक ने अपना नाम राहुल साहू निवासी अड़भार बताया।
उससे महिला ने नौकरी की बात की, तब राहुल ने कहा कि वह उसे फैक्ट्री में नौकरी दिलवा देगा। साथ ही बताया कि अभी तराइमाल क्षेत्र की फैक्ट्री में महिलाओं के नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा है। शनिवार को महिला ट्रेन से रायपुर से रायगढ़ आ गई। तब राहुल साहू बाइक से उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने महिला को बाइक पर बैठाकर गेरवानी ले गया और एक प्लांट के बाहर 2 घंटे रुकवाकर खुद भीतर चले गया। इसके बाद करीब 3 बजे वह आया और बोला आज हाफ डे है। सोमवार को नौकरी के लिए बात हो जाएगी।
इसके बाद महिला को बाइक पर बैठाकर राहुल साहू यह कहते हुए सराईपाली जंगल की ओर ले गया कि बड़े साहब से मिलवा देता हूं। दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवक ने सराईपाली के जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। मारपीट करते हुए किसी को कुछ नहीं बताने कहा। महिला थाना प्रभारी ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और रविवार को पूंजीपथरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं
- “बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

