खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानीवासी बुधवार को भीषण गर्मी और उमस से हलाकान रहे, वहीं गुरुवार को राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आकाश मेधमय रहने और गरज-चमक के साथ में बौछारें पढ़ने की संभावना है। हालांकि, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। उधर, प्रदेश में एक-दो जगहों पर अंधड़ चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उससे लगे उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित विस्तारित है। यहीं से एक द्रोणिका, रायलसीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 15 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चल सकती है और वज्रपात की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव के साथ 20 मई तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। 16 मई तक वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

