खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में बीते 48 घंटे में उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियाें ने एक की हत्या एवं पामेड़ थाना क्षेत्र में चार लाेगाें की हत्या सहित कुल पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। नक्सलियाें द्वारा किये गये 5 हत्या के बाद शिक्षक, शिक्षादूत और रसोइये अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, इलाके में दहशत व्याप्त है। नक्सलियाें द्वारा अब तक कांग्रेस कार्यकर्ता व सोसायटी संचालक, शिक्षादूत, रसोईया एवं दाे ग्रामीण की हत्या कर चुके हैं। नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम माैके पर पंहुचकर मामले की जांच कर रही है । वहीं बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मण्डावी आज बुधवार काे ग्राम कंचाल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है । घटना की पुष्टि एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मीनागट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षादूत मुचाकी अशोक की हत्या कर दी। शिक्षादूत मुचाकी अशोक रविवार को अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में पहुंचे थे, और घर घर सर्वे कर रहे थे, ताकि शिक्षा से दूर ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। वहीं नक्सलियों ने रसोईया मड़कम्म हड़मा एवं दो अन्य ग्रामीण मुचाकी रामा व कट्टम कोसा की भी हत्या कर दी । इससे पूर्व नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता व सोसायटी संचालक व तीन बार के उपसरपंच रहे नागा भण्डारी को मौत के घाट उतार दिया था । लगभग 7 माह पूर्व 24 अक्टूबर 2024 को मृतक नागा के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था।
शिक्षा और मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े कर्मचारियों की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण इलाकों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षादूत और रसोइये अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नक्सलियों की धमकी के चलते परिजन डरे हुए हैं और पुलिस के पास जाने से कतरा रहे हैं। यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है । बीते 48 घंटे में नक्सलियाें द्वारा पांच हत्या की वारदात के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है । पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

