सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा का दिन शुभ है। इस पूर्णिमा पर लक्ष्मीनारायण की पूजा करने संध्याकाल में चार जगहों पर दीप जलाने से कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।
वैशाख पूर्णिमा 2025
आज सोमवार 12 मई 2025 को वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध जयंती होती है। इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ और सकारात्मक माना गया है। इस दिन स्नान, दान, व्रत, पूजा आदि के लिए शुभ होता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन आज कई कार्यों के साथ ही संध्याकाल में कुछ विशेष स्थानों पर दीप जलाने का भी महत्व है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, वैशाख पूर्णिमा पर शाम के समय इन जगहों पर दीप जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
वैशाख पूर्णिमा पर आज सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास एक घी का दीप जरूर जगाएं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और भगवान श्रीहरि को तुलसी बहुत प्रिय है। आज शाम तुलसी के पास दीप जलाने से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन पर संध्या के समय घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना न भूलें। इससे घर पर सकारात्मकता का प्रवेश होता है और मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है। अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आज यह उपाय जरूर करें।
सभी स्थानों में ईशान कोण को बहुत पवित्र दिशा माना जाता है। इसका कारण यह है कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए यह दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है। इस दिशा में दीप जलाकर रखने से ज्ञान, बुद्धि और पवित्रता में वृद्धि होती है।
पूजाघर और रसोईघर किसी भी घर का अहम स्थान होता है। इसलिए आज वैशाख पूर्णिमा पर शाम के समय घी का दीपक जलाकर इन स्थानों पर जरूर रखें। रसोई में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा का वास रहता है। वहीं मंदिर में दीप जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

