खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। राज्य शासन के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने 10 मई को सुदूर वनांचल मर्दापाल क्षेत्र का दौरा किया। यह पहली बार है जब विभाग के इस स्तर के वरिष्ठ अधिकारी ने सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रीय जल संसाधनों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित बस्तर की सिंचाई योजनाओं हेतु प्रदेश के लिए बनाई गई विकसित भारत-2047 की कार्ययोजना में बस्तर संभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है।इस संबंध में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय सचिव राजेश टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके के साथ जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की जगदलपुर सर्किट हाउस में बैठक लेकर विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की थी। मंत्री का पूरा जोर नदी-नालों में, जल प्रबंधन कर सिंचाई क्षेत्र में विस्तार था। बैठक में अगले तीन वर्ष में निर्मित सिंचाई योजनाओं के रखरखाव, नवीन सिंचाई योजनाओं का निर्माण और प्रस्तावित योजनाओं की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति के लिए समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करने तथा नई योजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई थी।
बैठक उपरान्त अगले ही दिन सचिव श्री टोप्पो ने मर्दापाल अंतर्गत कुरुषनार व्यपवर्तन योजना का निरीक्षण किया तथा स्थानीय अधिकारियों से योजना की प्रगति एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दाैरान सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में जल संसाधनों का सुनियोजित उपयोग कर कृषि और आजीविका को मजबूती प्रदान की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक और प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

