खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर मुस्लिम डेव्हलपमेंट सोसायटी द्वारा आज इज्तेमाई निकाह का आयोजन अंजुमन जमात खाना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के स्पीकर खेम सिंह देवांगन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, डॉ. एस जहीरूद्दीन, वसीम अहमद, अमरीश सिंह, पार्षद जाहिद हुसैन, पूर्व पार्षद बलराम यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने जानकारी दी कि वर्ष 2007 से सामूहिक विवाह की परंपरा चालू की गई है। बीच में किसी कारणवश यह सामूहिक विवाह नहीं हो पाया था। समाज की ओर से वर्ष 2007 से 2024 तक कुल 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ है। इस वर्ष कुल 8 जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे। इस दाैरान नबी मोहम्मद, जमील अहमद,फिरोज बस्तरिया सहित बड़ी संख्या में मुसलिम समाज के लोग मौजूद रहे।
महापौर संजय पाण्डे ने वर व वधु से मिलकर उन्हें वैवाहिक जीवन की बधाई दी। उन्होंने कहा आज हम सब एक नेक काम के लिए एकत्रित हुए हैं। समाज में सामूहिक विवाह होने से विवाह में होने वाले फिजूल खर्चे पर विराम लगेगा। विवाह के बाद व्यक्ति की जवाबदारी बढ़ जाती है। विगत 18 वर्षों से मुस्लिम समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा चालू कि गई है। इसके लिए महापौर ने समाज के लोगों को बधाई दी। निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे हैं वर व वधु को शुभकामनाएं दी।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

