खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरजपुर जिले के अंबिकापुर में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है बल्कि विकास के नजरिए से भी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगातें लेकर आ रहा है।
शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर छत्तीसगढ़ को साढ़े तीन लाख प्रधानमंत्री आवास की सौगात देंगे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग को अन्य विकास योजनाओं की भी घोषणा होने की संभावना है जिससे इस आदिवासी बहुल क्षेत्र को सीधा लाभ मिल सकेगा।
सभा में मुख्यमंत्री विश्वेश्वर साय के साथ उनके दोनों उपमुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इससे यह साफ है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए एक व्यापक विकास एजेंडे का हिस्सा है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

