खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में जारी अब तक के सबसे लंबी अवधि तक चलाये जा रहे नक्सल विरेधी अभियान संकल्प के तहत आज बुधवार सुबह से जारी भीषण मुठभेड़ की ड्रोन से बनाया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी तादाद में नक्सली अपने को पेड़ की आड़ में छिपाने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं। कर्रेगुट्टा के पहाड़ी काे 15 दिनाें से घेरकर चलाए जा रहे नक्सल विराेधी अभियान में तेलंगाना की पुलिस के हाथ खड़े करने के बावजूद आज बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, इसमें बड़े कैडर के नक्सली भी हाे सकते हैं, इलाके में अब भी नक्सलियाें के साथ भीषण मुठभेड़ जारी है। सूत्राें से मिल रही जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुठभेड़ के जारी रहने के कारण मारे गये नक्सलियाें के आंकड़े की अधिकारिक जानकारी नही मिली है।
उल्लेखनिय है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों को सुरक्षाबलाें के जवानाें ने पिछले 15 दिनाें से चौतरफा घेरे हुए हैं। जहां नक्सली संगठन के बड़े कैडर के नक्सली महीने भर का राशन-पानी जमाकर छुपे हाेने की पुख्ता सूचना के बाद से ही अभियान जारी है, नक्सल संगठन के बड़े कैडर के नक्सलियाें के घिरने से नक्सलियाें ने विगत दिनाें एक पर्चा जारी कर युद्ध विराम एवं शांति वार्ता के लिए प्रयास करते रहे, जिस पर नक्सलियाें एवं नक्सली समर्थकाें काे सफलता नही मिली। इस सबसे लंबी अवधि तक चलाये जा रहे नक्सल विरेधी अभियान संकल्प की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह इस पर नजर बनाए हुए हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल एवं बस्तर आईजी सुंदरराज पी. मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज बुधवार देर शाम तक सुरक्षाबलाें के जवानाें काे नक्सलियाें के विरूद्ध ऐतिहासिक सफलता मिलने की संभावना है। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

