खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने देर रात पकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक किया है। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया है, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया है, जो सफल रहा। भारत के इस एक्शन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हर हर महादेव, वंदे मातरम् “
वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का भी प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने भी सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर “चुन चुन कर बदला लिया जाएगा”
छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री राम विचार नेताम ने “ऑपरेशन सिन्दूर” को लेकर कहा कि आतंकियों ने न जाने कितने बहनों के सिंदूर उजाड़े, और पूरे देश का खून बदले के लिए खौल रहा था। आज जब सेना ने जवाब दिया है तो देशवासियों को सुकून और ठंडकता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपनी वीरता का परिचय दिया है, उन्हें प्रणाम है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया है। पूरा देश भारत के वीर जवानों के साथ खड़ा है। जय हिंद!” #आपरेशन_सिंदूर और #OperationSindoor
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत बदला लेना जानता है। उन्होंने कहा, “जिन बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया, जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, उनका बदला ले लिया गया है। भारत माता की जय! जय भारत की सेना!”
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी X पर पोस्ट साझा कर भारतीय सेना के रुख का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, “भारत ने पाकिस्तान और पीओके से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ अडिग और निर्णायक रुख अपनाया है। राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार और सशस्त्र बलों को हर आवश्यक और सख़्त कदम उठाने में पूरा समर्थन दिया है। यह एकता और एकजुटता का समय है।” सिंहदेव ने भारतीय जवानों की बहादुरी और संकल्प को नमन करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

