खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी के तबीयत बिगड़ने के बाद मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप है। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सदाफ हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। परिजनों का कहना है कि उसके सीने में दर्द हुआ, तो उसने जेल प्रबंधन को बताया।
लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो मेकाहारा अस्पताल लाकर एडमिट किया गया। मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद आरोपी की मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई है। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा से भी जांच की मांग की है। इसके अलावा परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद लाश लेने से भी इनकार कर दिया था। जिस वजह से काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

