खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस 8 मई को बिलासपुर में राज्य स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” आयोजित करेगी, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। एआईसीसी निर्देशों के तहत यह अभियान प्रदेश में 40 दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले के चलते कुछ देर से हो रही है। कांग्रेस मोदी सरकार पर संविधान विरोधी फैसले, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने और सामाजिक न्याय की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोलेगी।
इस दौरान सभी प्रभारी सचिवों समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा। चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, डा। शिव डहरिया समेत सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। रैली में कांग्रेस तीन प्रमुख मांगों पर दबाव भी बनाएगी। इनमें आरक्षण में 50 फीसदी की सीलिंग हटाने की मांग शामिल है। इस मामले में अहमदाबाद अधिवेशन में प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

