खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पैदाबोडकेल गांव के निवासी एक ग्रामीण युवक का नक्सलियाें ने अपहरण कर अपने साथ ले गये हैं। विगत 9 दिनों से नक्सलियों के कब्जे में रह रहे इस ग्रामीण युवक का नाम बारसे भीमा बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आज साेमवार काे सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज ने नक्सलियों से अपील की है कि वे ग्रामीण युवक बारसे भीमा को बिना शर्त के तुरंत रिहा करें। पैदाबोडकेल गांव का निवासी बारसे भीमा 9 दिनाें से नक्सलियों के कब्जे में है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नक्सलियों ने उसे क्यों पकड़ा, बारसे भीमा के परिवार ने भी जल्द रिहा करने की गुहार लगाई है, ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके।
नक्सलियाें द्वारा युवक के अपहरण की जानकारी के बाद से सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज के सदस्यों ने नक्सलियों से युवक की रिहाई की मांग की है। समाज ने अपील करते हुए कहा कि बारसे भीमा निर्दोष है, और उसका किसी भी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। नक्सलियों को उसे तुरंत और बिना शर्त रिहा करना चाहिए, ताकि उसके परिवार को राहत मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

