खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह आज सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे आने से विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस-पास तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी रघुनाथनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया गया।
Trending
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार
- रक्षाबंधन पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; सूतक भी नहीं होगा
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

