ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल तक चलती है। यह एक प्रकार की ग्रह दिशा है। जिसको तीन चरणों में बांटा गया है। शनि की साढ़ेसाती का हर चरण लगभग ढाई साल का होता है। शनि की साढ़ेसाती तब शुरू होती है जब शनि आपकी जन्म राशि से बारहवें, पहले और फिर दूसरे भाव में गोचर करता है।शनि की साढेसाती के दौरान व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं, जिस वजह से लोगों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण कैसा होता है क्या यह बहुत कष्टकारी होता है?
क्या होता है शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण?
कुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का अच्छा या बुरा फल प्राप्त होता है। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण ढ़ाई साल का होता है। जो जातक को मानसिक और आर्थिक स्तर पर प्रभावित कर सकता है।
शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण का प्रभाव शादीशुदा जीवन पर भी देखने को मिलता है। रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। साथ ही इस दौरान व्यक्ति आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान रहता है।
मानसिक तनाव और चिंता
शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में लोगों को अनजानी चिंता, डर या असुरक्षा हो सकती है,जिस कारण से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
अकेलापन या लोगों से दूरी का अनुभव हो सकता है।
आर्थिक स्थिति पर असर
शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में आपके खर्चों में अचानक वृद्धि देखने को मिल सकती है।
धन हानि, निवेश से नुकसान या खर्चों का बढ़ना भी हो सकता है।
स्वास्थ्य पर असर
शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण थकावट या मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। शारीरिक परेशानियां भी हो सकती हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

