खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर अंर्तगत नकटी सेमरा पंचायत में निमार्ण कार्य का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नकटी सेमरा पंचायत में 500 मीटर सीसी सडक लागत 14.06 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच पद्मनी नाग, उपसरपंच गणेश नागवंशी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारे सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य करना है। जिसके तहत जनता के मांग के अनुरूप लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। नकटी सेमरा में मांझी पारा में बहुत पुरानी मांग सीसी सडक की थी, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। श्री देव ने निर्माण कार्य काे गुणवत्ता व तय समय सीमा में करने का निर्देश दिया। इस दौरान मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सीईओ अमित भाटिया,मंडी बोर्ड के श्री खेरानी, राधे पन्र्दे, तपन व ग्राम वासी उपस्थित थे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

