खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विशेष परियोजनान्तर्गत आत्म समर्पित नक्सलियों व नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 हितग्राहियों को आवास निर्माण की राशि अन्तरण हेतु कार्यक्रम में बस्तर जिले के दो हितग्राहियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवाद कर आवास योजना के लिए बधाई दी। जिला कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के नक्सल पीड़ित मिनकेतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अलनार बाजार में नक्सलियों द्वारा उनके बेटे की हत्या की गई थी, अभी परिवार में चार सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के तहत आवास की पहली किश्त की राशि चालीस हजार मिलने की जानकारी देते हुए मिनकेतन को बधाई दी। साथ ही 2014 में आत्मसमर्पित किए हुए परदेसी को भी मुख्यमंत्री श्री साय ने बधाई दी । मुख्यमंत्री ने परदेशी से जीवन यापन के लिए क्या करते हैं का सवाल किया तो उन्होंने बताया कि खेती किसानी करते हैं। कार्यक्रम उपरांत बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने योजना के लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए खातों में अंतरित राशि का जल्द उपयोग कर बरसात से पहले निर्माण कार्य को पूर्ण करने की बात कही । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य हितग्राही भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की । छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में अंतरित किया गया, प्रथम किस्त के रूप में 2500 परिवारों को 40-40 हजार रुपए जारी किए गए । मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण कार्यक्रम में मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े, 17 जिलों के हितग्राहियों से की बात, आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह भी मौजूद थी।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

