खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की टंगिया से गले में वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी नीता की हत्या के आरोपी पति युगेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर नरहरपुर थाना पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 39/2025 दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गठित पुलिस टीम ने आरोपी युगेश्वर जुर्री उम्र 29 वर्ष गिरफ्तार कर पूछ-ताछ करने पर उसने हत्या का अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस ने थाना नरहरपुर में कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायलय के समक्ष पेश कर, रिमांड़ पर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आराेपी की मां ने पुलिस थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र और बहू के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। 1 मई की सुबह करीब 7 बजे कचरा फेंकने को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ। इसी दौरान युगेश्वर ने घर में रखी धारदार टंगिया से नीता पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण बलेश्वरी जुर्री ने बताया कि जब वह कचरा फेंककर घर लौटी तो उसने देखा कि युगेश्वर अपनी पत्नी को धमकाते हुए कह रहा था कि “आज तुझे जान से मार दूंगा” और फिर उसने गले के पीछे टंगिया से वार कर दिया। नीता के गिरने के बाद रक्तस्राव होने लगा । शोर सुनकर सरपंच कोटवार और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नीता की मृत्यु हो चुकी थी।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

