खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो पीतल को सोना बताकर ज्वेलर्स से ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो सभी इलाहाबाद के रहने वाले और एक ही परिवार के हैं। आरोपियों के कब्जे से 140 ग्राम सोने के गहने, 3 किलो चांदी के आभूषण, 94 हजार रुपये नकद और एक मारुति बालेनो कार (कीमत करीब 6 लाख रुपये) बरामद की गई है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।
घटना का विवरण28 अप्रैल 2025 को सिटी कोतवाली क्षेत्र के गोल बाजार स्थित हिम्मत लाल ज्वेलर्स में दो महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने नकली सोने को असली बताकर 42.3 ग्राम असली सोना (कीमत 4.55 लाख रुपये) और 13,572 रुपये नकद ले लिए। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाईआईजी संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल के तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने राजनांदगांव, कारधा और महाराष्ट्र के भंडारा जिले की सकोली पुलिस के सहयोग से आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।
आरोपियों ने कबूली अन्य वारदातें
पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर और राजनांदगांव में भी ठगी की वारदातें कबूल कीं। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल को माँ बंजारी ज्वेलर्स और राजनांदगांव के सिटी कोतवाली क्षेत्र में 29 अप्रैल को माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. प्रदीप सोनी (21 वर्ष, सुल्तानपुर, इलाहाबाद)
2. मालती सोनी (52 वर्ष, नैनी, इलाहाबाद)
3. पूनम सोनी (36 वर्ष, इलाहाबाद)
4. राहुल सोनी उर्फ मनीष (22 वर्ष, शांतिपुरम, इलाहाबाद)
5. श्याम सोनी (35 वर्ष, इलाहाबाद)
पुलिस टीम की सराहनाइस सनसनीखेज खुलासे के लिए आईजी और एसएसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली, प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, निरीक्षक अजहरुद्दीन, थाना प्रभारी विवेक पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।
पुलिस का कहना है कि इस सफलता से संगठित अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

