खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अब अनिवार्य है। एचएसआरपी में एक विशिष्ट लेजर कोड और छेड़छाड़-रोधी लॉकिंग सिस्टम होता है, जो वाहन की पहचान को सुरक्षित रखता है और चोरी या फर्जी पहचान के मामलों को रोकने में मदद करता है। इस नियम का पालन नही करने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
कोंडागांव के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि वाहन मालिकों को एचएसआरपी लगवाने के लिए चार महीने की समय-सीमा दी गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। अब बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना या कानूनी कार्रवाई होगी। वाहन स्वामी एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इसके लिए राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल https://cgtransport.gov.in पर वाहन संख्या, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पता, मोबाइल नंबर और ईंधन प्रकार जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी । इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा । भुगतान के बाद एक रसीद जारी होगी, और नंबर प्लेट तैयार होने पर वाहन स्वामी को मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। फिर वे अधिकृत डीलर से प्लेट लगवा सकते हैं।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

